31 मार्च 2015 - 19:23
 महमूद अब्बास के अरब प्रमुखों के सम्मेलन में बयान पर ग़ज़्जा पट्टी में प्रदर्शन।

दो फिलिस्तीनी पार्टियों हमास और जिहादे इस्लामी ने अरब लीग के शिखर सम्मेलन में फिलिस्तीन की स्वतंत्र सरकार के प्रमुख महमूद अब्बास के बयान के खिलाफ ग़ज़्जा पट्टी में प्रदर्शन किए और उनके बयान को फिलिस्तीन के गासिबों की सेवा बताया।

अबनाः रिपोर्ट के अनुसार दो फिलिस्तीनी पार्टियों हमास और जिहादे इस्लामी ने अरब लीग के शिखर सम्मेलन में फिलिस्तीन की स्वतंत्र सरकार के प्रमुख महमूद अब्बास के बयान के खिलाफ ग़ज़्जा पट्टी में प्रदर्शन किए और उनके बयान को फिलिस्तीन के गासिबों की सेवा बताया।
यह संयुक्त प्रदर्शन ग़ज्जा के उत्तर में जबालिया के तम्बुओं में किए गए हैं, भाग लेने वालों ने कि जिनके हाथों में दो आंदोलनों हमास और जिहादे इस्लामी फिलिस्तीन के झंडे थे महमूद अब्बास के उस बयान को कि जिस में उसने फिलिस्तीनियों के आंतरिक मतभेदों को समाप्त करने के लिए ग़ज़्जा पट्टी के खिलाफ तूफान आप्रेशन जैसी कार्रवाई करने का मांग की थी, निंदा की।
फिलिस्तीन की स्वतंत्र सरकार के रईस के सलाहकार महमूद अलहबाश ने भी हाल ही में अनुरोध किया था कि सऊदी अरब के "तूफान आप्रेशन" नामक सैन्य कार्रवाई को फैलाया जाए और ग़ज्जा पट्टी में हमास के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में भी यह आप्रेशन किया जाए। सऊदी सेना ने पांच दिन पहले यमन की जनता के खिलाफ "तूफान आप्रेशन" नाम से अपने सैन्य हमले की शुरुआत की थी जिसमें अब तक सैकड़ों नागरिक मारे और घायल हुए हैं।
ग़ज़्जा पट्टी में प्रदर्शन करने वालों ने ताकीद की कि ग़ज़्जा पट्टी को धमकी देना केवल हमास को निशाना बनाने की खातिर नहीं बल्कि प्रतिरोध दलों और सभी स्वंयसेवकों को निशाना बनाने की खातिर है।
इन प्रदर्शनों में भाग लेने वालों ने कहा: इस तरह की बातें ज़ायोनी गासिबों की सेवा है चूंकि प्रतिरोध के हथियार केवल उन गासिबों को ही निशाना बनाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने पहली बार यह नारा लगाया कि ऐ महमूद अब्बास इस्तीफ़ा दो।